सिकंदराबाद। भारत के सात हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय के अनुसार करीब 11,000 किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रूट्स देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि इनका हिस्सा पूरे रेल नेटवर्क में केवल 16 प्रतिशत है।

फोर-लेन किए जाने वाले प्रमुख हाई-डेंसिटी रेल रूट्स में दिल्ली–हावड़ा, हावड़ा–चेन्नई, चेन्नई–मुंबई, मुंबई–दिल्ली, दिल्ली–चेन्नई, मुंबई–हावड़ा और दिल्ली–गुवाहाटी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के तहत इन हाई-डेंसिटी रूट्स को फोर-लेन करने से रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी। इससे बढ़ते यात्री एवं माल परिवहन को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी और व्यस्त रेल मार्गों पर अतिरिक्त क्षमता विकसित की जा सकेगी।

इस विस्तार से परिवहन लागत कम करने में मदद मिलने के साथ पर्यावरण के अनुकूल और अधिक कुशल रेल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। करीब 11,000 किलोमीटर के इन प्रमुख रेल मार्गों पर क्षमता विस्तार को देश के बढ़ते यात्री और माल परिवहन की जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Updated On
Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story