लखनऊ स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे के इस बदलाव के चलते निर्धारित अवधि में यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन से होकर संचालित नहीं होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12555/12556 गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी।

गोरखपुर से यह रेलसेवा दिनांक 16.09.26 से 12.10.26 तक तथा बठिण्डा से दिनांक 15.09.26 से 12.10.26 तक प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग से संचालन के दौरान रेलसेवा का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

इस अवधि में रेलसेवा ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। लखनऊ स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण किए गए इस मार्ग परिवर्तन के तहत निर्धारित अवधि में यात्रियों को परिवर्तित मार्ग और ठहराव व्यवस्था के अनुसार रेलसेवा मिलेगी।

Next Story