त्योहारों के मौसम में रेलवे यात्रियों को राहत देने के लिए लगातार नई घोषणाएं कर रहा है। इस बार दशहरा और दिवाली उत्सव 2025 के मौके पर रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सोलापुर और अजमेर के बीच चलने वाली सोलापुर अजमेर स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को 12 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है।


साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल :


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09627 अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक विशेष, जिसे पहले 24 सितंबर 2025 तक चलाने का ऐलान किया गया था, अब 1 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक हर बुधवार को चलाई जाएगी। इस तरह कुल 6 अतिरिक्त फेरे मिलेंगे। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक विशेष, जो 25 सितंबर 2025 तक के लिए अधिसूचित थी, अब 2 अक्टूबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक हर गुरुवार को चलती रहेगी। यह भी 6 अतिरिक्त फेरों का संचालन करेगी। इस तरह यात्रियों को कुल 12 अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे ने साफ किया है कि इन विशेष ट्रेनों के डिब्बों के संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।



बुकिंग और आरक्षण की प्रक्रिया :


रेलवे ने बताया कि इन सोलापुर अजमेर स्पेशल ट्रेन सेवाओं की बुकिंग 12 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। यात्री अपनी सीटों का आरक्षण देशभर के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के अलावा IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.इन के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा, अनारक्षित डिब्बों की बुकिंग स्टेशनों पर उपलब्ध काउंटरों और UTS ऐप के जरिए भी की जा सकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा करते समय वैध टिकट जरूर रखें।


त्योहारों में बड़ी राहत :


दशहरा और दिवाली पर अक्सर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जाती है। यात्रियों को टिकट नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे द्वारा सोलापुर अजमेर स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे शुरू करने का निर्णय यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इससे न सिर्फ ट्रैवल आसान होगा बल्कि भीड़भाड़ भी कम होगी।


समय-सारिणी और ठहराव :


रेलवे ने बताया है कि इन विशेष ट्रेनों के सभी ठहराव और समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in और NTES मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। यात्री अपनी सुविधा अनुसार वहां से ट्रेन के स्टॉपेज और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही समय पर यह निर्णय लिया है। 12 अतिरिक्त फेरों के साथ सोलापुर अजमेर स्पेशल ट्रेन अब हजारों यात्रियों की पहली पसंद बनेगी। रेलवे की यह पहल त्योहारों में यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है और निश्चित ही इस कदम से यात्रियों का सफर आरामदायक और आसान होगा।


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story