त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। दिवाली और छठ पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हडपसर-दानापुर-हडपसर मार्ग पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा एलटीटी-धनबाद, एलटीटी-रक्सौल और एलटीटी-सहरसा रूट्स पर चलने वाली विशेष ट्रेनों की सेवाओं का भी विस्तार किया गया है।


हडपसर–दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेनें :


  • रेलवे की ओर से हडपसर-दानापुर-हडपसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेनें कुल 20 सेवाओं के लिए चलाई जाएंगी।
  • ट्रेन संख्या 03214 हडपसर से हर सोमवार सुबह 06:45 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 07:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह सेवा 29 सितंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 03213 दानापुर से हर शनिवार रात 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 04:15 बजे हडपसर पहुंचेगी। यह सेवा 27 सितंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक चलेगी।
  • इन ट्रेनों का ठहराव दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।



एलटीटी से चलने वाली विशेष ट्रेनों का विस्तार :


  1. रेलवे ने एलटीटी मुंबई से चलने वाली कई रूट्स की ट्रेनों की सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है।
  2. एलटीटी–धनबाद साप्ताहिक विशेष (03380/03379) की सेवाएं अब 9 अक्टूबर से 4 दिसंबर 2025 तक जारी रहेंगी।
  3. एलटीटी–रक्सौल साप्ताहिक विशेष (05558/05557) की सेवाएं 25 सितंबर से 27 नवंबर 2025 तक बढ़ाई गई हैं।
  4. एलटीटी–सहरसा साप्ताहिक विशेष (05586/05585) अब 21 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलेगी।



आरक्षण और बुकिंग :


इन सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी। यात्री टिकट रेलवे के सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों से या फिर IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट

से कर सकते हैं। वहीं, अनारक्षित डिब्बों के लिए टिकट UTS ऐप और सिस्टम से भी खरीदे जा सकते हैं।



त्योहार पर यात्रियों को बड़ी राहत :


हर साल दिवाली और छठ पूजा के समय लाखों यात्री बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे की ओर से चलाई गई ये पूजा स्पेशल ट्रेनें भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर बुकिंग करें और इन ट्रेनों का लाभ उठाएं।



Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story