गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। रेलवे ने परिचालनिक कारणों से इस रेलसेवा के मार्ग में आने वाले कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 से गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। हालांकि, मार्ग के कुछ स्टेशनों पर इसके आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव किया गया है।

परिवर्तित समय के अनुसार ट्रेन आनन्दपुर साहिब स्टेशन पर सुबह 10.18 बजे पहुंचेगी तथा 18.20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद नांगल डैम स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार सुबह 10.52 बजे आगमन और 10.57 बजे प्रस्थान होगा। वहीं, ऊना हिमाचल स्टेशन पर ट्रेन 11.23 बजे पहुंचेगी तथा 11.25 बजे रवाना होगी। अंब अंदौरा स्टेशन पर ट्रेन का परिवर्तित समय 11.48 बजे आगमन और 11.50 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है।

रेलवे द्वारा किया गया यह आंशिक समय परिवर्तन 25 जुलाई 2026 से प्रभावी रहेगा। ऐसे में इस रेलसेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित स्टेशनों पर संशोधित समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Next Story