प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन के चलते गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को निर्धारित अवधि में पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन तक आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा।

ट्रेन नंबर 22973 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 22974 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त से 17 अक्टूबर 2026 तक मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 12993 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से 16 अक्टूबर 2026 तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन नंबर 12994 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 अगस्त से 19 अक्टूबर 2026 तक मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

रेलवे की ओर से यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उपरोक्त बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के संचालन समय, ठहराव और संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करने को कहा गया है। पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के कारण निर्धारित अवधि में इन साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन मालतीपाटपुर स्टेशन तक सीमित रहेगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story