गांधीधाम-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के लिए शुरू की नई रेलसेवा
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 20 डिब्बों वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है।

गांधीधाम रेलवे स्टेशन से मालदा टाउन के लिए रवाना होने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर, जो ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में यात्रियों के अतिरिक्त दबाव को कम करेगी।
रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
रेलसेवा का विस्तृत समय और संचालन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 09463, गांधीधाम-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.04.26 को (01 ट्रिप) गांधीधाम से रविवार को 12.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 09.10 बजे मालदा टाउन पहुॅचेगी।" इसी प्रकार गाडी संख्या 09464, मालदा टाउन-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.04.26 को (01 ट्रिप) मालदा टाउन से मंगलवार को 17.35 बजे रवाना होकर 15.30 बजे गांधीधाम पहुॅचेगी।
यात्रा मार्ग एवं प्रमुख ठहराव
यह रेलसेवा मार्ग में सामाख्याली, राधनपुर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, पटना, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा व न्यू फरक्का स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलगाड़ी की संरचना और डिब्बों का विवरण
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 13 शयनयान श्रेणी, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
