वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भडके ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एकतानगर में निर्माणाधीन IRCTC बजट होटल का दौरा किया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, पर्यटकों एवं यात्रियों के लिए प्रस्तावित सुविधाओं तथा संरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी श्री अनुभव सक्सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक श्री भडके ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

श्री भडके ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एकतानगर स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में यहां उपलब्ध कराई जाने वाली आवासीय सुविधाएं पर्यटकों के लिए सुविधाजनक, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एकतानगर में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IRCTC बजट होटल का निर्माण किया जा रहा है। होटल को एकता दिवस के अवसर पर पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। इसके शुरू होने से एकतानगर आने वाले पर्यटकों को सुविधाजनक एवं किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।

वडोदरा मंडल द्वारा एकतानगर क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में निर्माणाधीन IRCTC बजट होटल की समयबद्ध पूर्णता और निर्धारित गुणवत्ता एवं संरक्षा मानकों का पालन एकतानगर आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story