अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा के संचालन का निर्णय लिया है। यह स्पेशल रेलसेवा तीन-तीन ट्रिप संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 03.09.26 से 05.09.26 तक 03 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से 18.50 बजे रवाना होकर रात्रि 00.40 बजे रींगस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 04.09.26 से 06.09.26 तक 03 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस से 02.00 बजे रवाना होकर 07.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुडगॉव, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस स्पेशल रेलसेवा में 14 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 02 गार्ड डिब्बे होंगे। इस तरह ट्रेन में कुल 16 डिब्बे शामिल रहेंगे। अतिरिक्त यात्री यातायात के बीच इस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।

Next Story