उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा था, जिसे अब स्थगित किया जा रहा है। कार्य के स्थगित हो जाने के कारण प्रभावित रेल यातायात रीस्टोर रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्न प्रभावित रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी:-

रीस्टोर मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ छावनी रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 14030, मेरठ छावनी- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 12439, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 22.02.26 व 01.03.26 को (02 ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 12485, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 23.02.26, 26.02.26 व 02.03.26 को (03 ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा दिनांक 26.02.26 को (01 ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

निम्न रेलसेवाएं अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी:

  • गाडी संख्या 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक।
  • गाडी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक।
  • गाडी संख्या 14731, दिल्ली- बठिंडा रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक।
  • गाडी संख्या 14732, बठिंडा -दिल्ली रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक।

रीस्टोर रीशडयूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा दिनांक 27.02.26, 28.02.262 एवं 01.03.26 को डिब्रूगढ से अपने निर्धारित संचालन समय सारणी अनुसार प्रस्थान करेगी।


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story