उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर स्थित दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल स्थापित करने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस सुगम रेल संचालन कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली विभिन्न रेलसेवाएं प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित रहेंगी। रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने मार्ग परिवर्तन, आंशिक रदद् और समय सारणी में बदलाव की विस्तृत जानकारी साझा की है।

विभिन्न रेलसेवाओं के मार्ग में किया गया परिवर्तन

गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ छावनी रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी - पटेलनगर -दिल्ली सराय रोहिल्ला - नई दिल्ली होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज व सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर (17.02 बजे आगमन व 17.03 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14030, मेरठ छावनी- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 से 03.05.26 तक (09 ट्रिप) मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला - पटेलनगर - दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, व दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर (09.20 बजे आगमन व 09.21 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी।

इसके अतिरिक्त गाडी संख्या 12485, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 04.05.26, 07.05.26 व 11.05.26 को (03 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में दिल्ली सफ़दरजंग स्टेशन पर (09.50 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी। वहीं गाडी संख्या 12439, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को (01 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेषन पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में दिल्ली सफ़दरजंग स्टेशन पर (09.50 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी। गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा जो दिनांक 07.05.26 को (01 ट्रिप) अगरतला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग,दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर (12.45 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी।

स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के चलते गाडी संख्या 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी जिसका अर्थ है कि यह रेलसेवा शकूरबस्ती -दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी क्रम में गाडी संख्या 14731, दिल्ली- बठिंडा रेलसेवा दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से संचालित होगी एवं दिल्ली-शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14732, बठिंडा -दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) बठिंडा से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा शकूरबस्ती -दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेलसेवाओं का रेगुलेशन एवं रीशेड्यूलिंग विवरण

गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को डिब्रूगढ से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसके साथ ही गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा दिनांक 09.05.26 व 10.05.26 को डिब्रूगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story