दिल्ली कैंट स्टेशन पर 90 दिन का ब्लॉक, अहमदाबाद मंडल की कई ट्रेनों का ठहराव रहेगा अस्थायी रूप से निरस्त
दिल्ली कैंट स्टेशन पर 90 दिन के ब्लॉक के चलते अहमदाबाद मंडल की कई ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। जानें प्रभावित ट्रेनें और लागू तिथियां।

तस्वीर में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक भारतीय रेलगाड़ी दिखाई दे रही है।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली कैंट स्टेशन पर आधारभूत संरचना के उन्नयन (Major Upgradation) कार्य के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 (लाइन संख्या 3 एवं 4) पर 16 जुलाई, 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक 90 दिनों के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान अहमदाबाद मंडल से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
रेलवे के अनुसार 12915 अहमदाबाद–दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव 15 जुलाई, 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक निरस्त रहेगा। इसी अवधि में 14312 भुज–बरेली आला हजरत एक्सप्रेस का ठहराव भी 15 जुलाई, 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। 12216 बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीबरथ एक्सप्रेस तथा 09523 ओखा–शकूरबस्ती स्पेशल का ठहराव भी 15 जुलाई, 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक प्रभावित रहेगा।
इसके अलावा 14322 भुज–बरेली एक्सप्रेस का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव 17 जुलाई, 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक निरस्त रहेगा। 09257 भावनगर–शकूरबस्ती स्पेशल का ठहराव 18 जुलाई, 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा, जबकि 09425 साबरमती–हरिद्वार स्पेशल का ठहराव 21 जुलाई, 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक निरस्त रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव तथा रेक संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें। दिल्ली कैंट स्टेशन पर चल रहे आधारभूत संरचना उन्नयन कार्य के दौरान यह व्यवस्था निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
