सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 19.07.2026 को वायरल हुए एक वीडियो में दो किन्नर एक यात्री के साथ मारपीट करते दिखाई दिए, जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज का विश्लेषण किया गया और स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई। निगरानी के दौरान दोनों किन्नर दादर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 12 पर मिले, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट दादर लाया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों किन्नरों ने बताया कि माहिम-बांद्रा के बीच चल रही लोकल ट्रेन में पैसे मांगने के दौरान एक यात्री से विवाद हो गया था, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। वायरल वीडियो के आधार पर की गई निगरानी के बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

जांच में यह स्पष्ट होने पर कि घटना Government Railway Police, मुंबई सेंट्रल के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है, दोनों किन्नरों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए GRP मुंबई सेंट्रल को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद GRP मुंबई सेंट्रल ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान दोनों किन्नरों ने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए माफी भी मांगी। रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है तथा इस प्रकार की घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story