रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिगनलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, सुगम रेल संचालन हेतु किए जा रहे इस तकनीकी कार्य की वजह से कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशड्यूल की गई हैं।

पूर्णतया रद्द रहने वाली रेलसेवाएं

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाडी संख्या 04705, हनुमानगढ-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से 28.04.26 तक (14 ट्रिप) रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04706, जयपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से 28.04.26 तक (14 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से 30.04.26 तक (16 ट्रिप) तथा गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से 30.04.26 तक (16 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाडी संख्या 54316, हिसार-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से 29.04.26 तक (15 ट्रिप) और गाडी संख्या 54315, रेवाडी-हिसार सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से 29.04.26 तक (15 ट्रिप) निरस्त रहेगी।

गाडी संख्या 04778, हनुमानगढ-सादुलपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.04.26, 25.04.26 से 27.04.26 तक (04 ट्रिप) एवं गाडी संख्या 04777, सादुलपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.04.26, 26.04.26 से 28.08.26 तक (04 ट्रिप) रद्द रहेगी। जोधपुर-रेवाडी मार्ग पर गाडी संख्या 14823 दिनांक 25.04.26 से 28.04.26 तक (04 ट्रिप) तथा गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 26.04.26 से 29.04.26 तक (04 ट्रिप) रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त गाडी संख्या 54804, रेवाडी-सीकर रेलसेवा दिनांक 25.04.26 से 28.04.26 तक (04 ट्रिप) और गाडी संख्या 54803, सीकर-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 26.04.26 से 29.04.26 तक (04 ट्रिप) रद्द रहेगी। हरिद्वार मार्ग पर गाडी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार दिनांक 13.04.26, 24.04.26 व 27.04.26 को (03 ट्रिप) एवं गाडी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14.04.26, 25.04.26 व 28.04.26 को (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द की गई रेलसेवाएं

आंशिक रद्द सेवाओं में गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा 14.04.26 से 29.04.26 तक बीकानेर से प्रस्थान कर रतनगढ तक ही संचालित होगी, यह रतनगढ-हिसार के मध्य रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर 15.04.26 से 30.04.26 तक हिसार के स्थान पर रतनगढ से प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार 14.04.26 से 29.04.26 तक चूरू तक ही संचालित होगी और गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर 15.04.26 से 30.04.26 तक चूरू से प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू 14.04.26 से 29.04.26 तक हिसार तक संचालित होगी तथा गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना 15.04.26 से 30.04.26 तक हिसार से प्रस्थान करेगी।

जयपुर-बठिण्डा गाडी संख्या 54704 दिनांक 25.04.26 से 28.04.26 तक लोहारू तक ही संचालित होगी और गाडी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर 26.04.26 से 29.04.26 तक लोहारू से संचालित होगी। गाडी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाडी 15.04.26 को लोहारू तक ही संचालित होगी एवं गाडी संख्या 54804, रेवाडी-सीकर 15.04.26 को लोहारू से संचालित होगी। गाडी संख्या 19807, कोटा-सिरसा 14.04.26 व 26.04.26 को लोहारू तक तथा गाडी संख्या 19808, सिरसा-कोटा 15.04.26 व 27.04.26 को लोहारू से चलेगी। गाडी संख्या 19813, कोटा-सिरसा 25.04.26 व 27.04.26 को चूरू तक और गाडी संख्या 19814, सिरसा-कोटा 26.04.26 व 28.04.26 को चूरू से चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-हिसार गाडी संख्या 22915 दिनांक 27.04.26 को चूरू तक तथा गाडी संख्या 22916 दिनांक 28.04.26 को चूरू से संचालित होगी। हनुमानगढ-सादुलपुर गाडी संख्या 04776 व 04775 दिनांक 25.04.26 से 28.04.26 तक सूरतपुरा तक ही संचालित होगी। श्रीगंगानगर-सादुलपुर गाडी संख्या 54764 व 54763 दिनांक 15.04.26, 25.04.26 से 28.04.26 तक सूरतपुरा तक ही सीमित रहेगी। गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार 15.04.26 से 29.04.26 तक रेवाडी तक चलेगी और गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली 16.04.26 से 30.04.26 तक रेवाडी से संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली ट्रेनें

मार्ग परिवर्तन के तहत गाडी संख्या 20404, लालगढ-प्रयागराज 16.04.26 से 27.04.26 तक वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर चलेगी। गाडी संख्या 20403, प्रयागराज-लालगढ 24.04.26 व 26.04.26 को वाया सीकर-फतेहपुर शेखावाटी-चूरू चलेगी। गाडी संख्या 20497, रामेष्वरम्-फिरोजपुर 14.04.26 व 21.04.26 को वाया रींगस-रेवाडी-हिसार-बठिण्डा संचालित होगी। गाडी संख्या 22471, लालगढ-दिल्ली सराय 15.04.26, 26.04.26 से 28.04.26 तक वाया बीकानेर-मेडता बाईपास-फुलेरा-रींगस-रेवाडी चलेगी। गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-लालगढ 15.04.26 को इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर 15.04.26 से 28.04.26 तक वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना चलेगी। गाडी संख्या 12324, बाडमेर-हावडा 25.04.26 को वाया डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाडी संचालित होगी।

श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज गाडी संख्या 14727 व 14728 दिनांक 25.04.26 से 27.04.26 तक वाया हनुमानगढ-बठिण्डा बाईपास-हिसार-रेवाडी चलेगी। गाडी संख्या 17019 व 17020 हिसार-हैदराबाद-हिसार वाया हिसार-रेवाडी-रींगस चलेगी। इसी प्रकार खड़की स्पेशल 04725 व 04726, काकिनाडा टाउन स्पेशल 07705 व 07706, कामाख्या-भगत की कोठी 15624, हावडा-बीकानेर 12371, बीकानेर-हावडा 12372, सियालदाह-बीकानेर 12259 व 12260, भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार 19271, मुम्बई सेट्रल-हिसार 12239 व 12240, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी 19027 व 19028, हिसार-दिल्ली 54310, हिसार-तिरूपति 04717, दिल्ली सराय-जोधपुर 22482 तथा श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस 14701 के मार्गों में भी परिवर्तन किया गया है।

रेलसेवाओं का रीशड्यूल और मुख्य अधिकारियों का कथन

गाडी संख्या 26471, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत रेलसेवा दिनांक 16.04.26 से 25.04.26 तक बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही गाडी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 15.04.26 को अपने निर्धारित समय से 04 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि- "बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिंगनलिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story