रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के अंतर्गत आने वाले चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर दुधवाखारा-हड़याल- डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाओं को मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है और यात्रियों की सुविधा हेतु कुछ रेलसेवाओं को आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 14.04.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 15.04.26 को हिसार के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि "उक्त रेलसेवाओं को पूर्व प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चुरू-हिसार-चुरू के मध्य भी आंशिक रद्द किया गया है।" कार्य के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story