मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य हुए भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है, जिसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाओं के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि रेक की अनुपलब्धता के कारण कुछ रेलसेवाओं को रद्द और रीशेड्यूल भी किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09628, सोलापुर-अजमेर रेलसेवा, जो दिनांक 09.07.26 को सोलापुर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर रेलसेवा, जो दिनांक 08.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान कर चुकी है, परिवर्तित मार्ग वाया कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन होकर संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 20693, जोधपुर-केएसआर बेंगलुरू रेलसेवा, जो दिनांक 09.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे होकर संचालित की जाएगी।

मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रेक की अनुपलब्धता के कारण गाड़ी संख्या 14720, अमृतसर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 10.07.2026 को रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 09.07.2026 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय रात्रि 23.00 बजे के स्थान पर 02 घंटे की देरी से, अर्थात दिनांक 10.07.2026 को 01.00 बजे प्रस्थान करेगी।

ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों का सीधा प्रभाव रेल संचालन पर पड़ा है, जिसके चलते यात्रियों को प्रभावित रेलसेवाओं के मार्ग परिवर्तन, रद्दीकरण और रीशेड्यूल की जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की आवश्यकता होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story