मध्य रेल ने 34 विशेष ट्रेन सेवाओं के परिचालन विस्तार की घोषणा की
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए बीकानेर, साईनगर शिर्डी, हिसार, खड़की, अजमेर, दौंड और सोलापुर के बीच चलने वाली ट्रेनों की अवधि मार्च 2026 तक बढ़ाई गई।

रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 34 विशेष ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। विवरण इस प्रकार है:
बीकानेर-साईनगर शिर्डी विशेष ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 28.02.2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 28.03.2026 तक चलेगी। (4 ट्रिप)
- ट्रेन संख्या 04716 साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 01.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 29.03.2026 तक चलेगी। (4 ट्रिप)
हिसार-खड़की एवं अजमेर-दौंड विशेष ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 04725 हिसार-खड़की साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 22.02.2026 तक प्रत्येक रविवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 29.03.2026 तक चलेगी। (5 ट्रिप)
- ट्रेन संख्या 04726 खड़की-हिसार साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 23.02.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 30.03.2026 तक बढ़ा दी गई है। (5 ट्रिप)
- ट्रेन संख्या 09625 अजमेर-दौंड साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 26.02.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 26.03.2026 तक बढ़ा दी गई है। (4 ट्रिप)
- ट्रेन संख्या 09626 दौंड-अजमेर साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 27.02.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को शुक्रवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 27.03.2026 तक बढ़ा दी गई है। (4 ट्रिप)
अजमेर-सोलापुर विशेष सेवा विस्तार
- अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 09627, जो दिनांक 25.02.2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 25.03.2026 तक बढ़ा दी गई है। (4 ट्रिप)
- सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 09628, जो दिनांक 26.02.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 26.03.2026 तक बढ़ा दी गई है। (4 ट्रिप)
महत्वपूर्ण नोट एवं आरक्षण विवरण
"इन ट्रेनों का समय, मार्ग, संरचना और ठहराव पहले जैसे ही रहेंगे।"
विशेष ट्रेन संख्या 04716, 04726, 09626 और 09628 के लिए बुकिंग दिनांक 16.02.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के अंतर्गत आने वाली यात्राओं के लिए शुरू हो जाएगी। एआरपी से आगे की यात्राओं के लिए बुकिंग संबंधित एआरपी तिथियों पर खुलेगी।
- अनारक्षित डिब्बों की बुकिंग सामान्य शुल्कों के साथ यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है।
- यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
दिनांक: 14 फरवरी, 2026 प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 2026/02/22
"यह प्रेस विज्ञप्ति डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
