बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लोचिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशड्यूल रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, लालगढ़ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए लिए जा रहे ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा 12 अक्टूबर 2026 और 13 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवा 13 अक्टूबर 2026 और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ रेलसेवा 14 अक्टूबर 2026 और 15 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, जो 10 अक्टूबर 2026 और 11 अक्टूबर 2026 को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी, हनुमानगढ़ तक ही संचालित होगी। इसके चलते यह रेलसेवा हनुमानगढ़-लालगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2026 और 14 अक्टूबर 2026 को लालगढ़ के स्थान पर हनुमानगढ़ से संचालित होगी। यह रेलसेवा लालगढ़-हनुमानगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2026 और 14 अक्टूबर 2026 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। इस कारण यह रेलसेवा जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2026 और 13 अक्टूबर 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी और बीकानेर तक ही संचालित होगी। इसके चलते बीकानेर-लालगढ़ के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2026 और 14 अक्टूबर 2026 को लालगढ़ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। यह रेलसेवा लालगढ़-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 22471 लालगढ़-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2026 और 14 अक्टूबर 2026 को लालगढ़ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। यह रेलसेवा लालगढ़-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2026 और 13 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी और सूरतगढ़ तक ही संचालित होगी। इसके कारण सूरतगढ़-बीकानेर के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2026 और 14 अक्टूबर 2026 को बीकानेर के स्थान पर सूरतगढ़ से संचालित होगी। यह रेलसेवा बीकानेर-सूरतगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 17602 श्रीगंगानगर-काचीगुडा रेलसेवा, जो 13 अगस्त 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-सादुलपुर-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हनुमानगढ़, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा 12 अक्टूबर 2026 को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

आरसीसी बॉक्स लोचिंग कार्य के लिए लिए जा रहे ब्लॉक के चलते निर्धारित अवधि में इन रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव रहेगा, जिससे यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story