बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, 26 अगस्त से संचालन
बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में चलेगी। 26 अगस्त से बीकानेर और 27 अगस्त से बान्द्रा टर्मिनस से संचालन होगा, जानें समय, ठहराव और कोच संरचना।

तस्वीर में रेलवे ट्रैक पर नीले और सफेद रंग का इंजन लगी एक एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती हुई दिखाई दे रही है।
यात्रियों की सुविधा और यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। अब गाड़ी संख्या 04711/04712 के स्थान पर गाड़ी संख्या 14711/14712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14711 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 26 अगस्त 2026 से बीकानेर से प्रत्येक बुधवार को 13.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14712 बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 27 अगस्त 2026 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को 19.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे के अनुसार, इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन शुरू होने से बीकानेर और बान्द्रा टर्मिनस के बीच रेल संपर्क के लिए निर्धारित यह सेवा अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
