रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर साप्ताहिक टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।


रेलवे का आधिकारिक वक्तव्य

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को 04.25 बजे रवाना होकर सोमवार को 01.15 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।"

"इसी प्रकार गाडी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 30.03.26 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को 09.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुॅचेगी।"


यात्रा मार्ग एवं प्रमुख ठहराव

यह रेलसेवा मार्ग में सिहोर, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनर गेट, आम्बली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं, पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


ट्रेन की संरचना और डिब्बों का विवरण

इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story