ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे स्थानीय रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य अब अपने निर्णायक दौर में है। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्टेशन के पुनर्विकास की गति को तीव्र कर दिया गया है। बीते 17 जून को अजमेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक का गहन निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रेलवे ऊपरी पैदल पुल (आरओबी) के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कड़े निर्देश दिए थे, जिसके बाद से निर्माण गतिविधियों में उल्लेखनीय तेजी आई है।

इस आधुनिकीकरण श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को रेलवे और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समन्वित प्रयास किए। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए करीब चार घंटे का विशेष ब्लॉक लिया गया, जिसके दौरान आरओबी पर टीन शेड लगाने का चुनौतीपूर्ण कार्य सफलतापूर्व संपन्न किया गया। प्रशासन की ओर से इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि विकास कार्यों को तय समय अवधि में पूरा किया जाए ताकि यात्रियों को भविष्य में अधिक सुखद और सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। स्टेशन का यह कायाकल्प ब्यावर के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story