रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु बठिण्डा-गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा का मंडी आदमपुर एवं डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा का नलबाडी स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार:-

1. बठिण्डा-गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस (मंडी आदमपुर स्टेशन)

  • "गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.02.26 से मंडी आदमपुर स्टेशन पर 16.07 बजे आगमन एवं 16.09 बजे प्रस्थान करेगी।"
  • "इसी प्रकार गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से मंडी आदमपुर स्टेशन पर 10.03 बजे आगमन एवं 10.05 बजे प्रस्थान करेगी।"

2. डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस (नलबाडी स्टेशन)

  • "गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से नलबाडी स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन एवं 23.02 बजे प्रस्थान करेगी।"
  • इसी प्रकार गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.02.26 से नलबाडी स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन एवं 23.02 बजे प्रस्थान करेगी।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story