पश्चिम रेलवे ने गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 26 अप्रैल, 2026 रविवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 18:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन अपने मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुरहवाल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

यह ट्रेन पूर्णतः सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों से युक्त होगी और विशेष किराए पर विशेष अनारक्षित ट्रेन के रूप में संचालित की जाएगी। यात्रियों को ठहराव के समय की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in

पर जाने की सलाह दी गई है।

गर्मी के मौसम में यात्रा दबाव को कम करने और यात्रियों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story