पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच नियमित रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए ट्रेन नंबर 05054/05053 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल को नियमित कर दिया है। अब यह ट्रेन संशोधित नंबर 15086/15085 के साथ बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नंबर 15086 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 21:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और सोमवार सुबह 06:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 अगस्त 2026 से नियमित सेवा के रूप में संचालित होगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 15085 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 07:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 17:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन की नियमित सेवा 28 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच शामिल होंगे। ट्रेन नंबर 15086/15085 के लिए बुकिंग 26 अगस्त 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।

ट्रेन के समय और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नियमित सेवा से बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच रेल संपर्क को निर्धारित नए ट्रेन नंबरों के साथ नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story