पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बांद्रा टर्मिनस-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12935/12936 को पालघर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है। ट्रेन संख्या 12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 जुलाई, 2026 से अपनी यात्रा के दौरान पालघर स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन पालघर स्टेशन पर शाम 19:01 बजे पहुंचेगी और 19:03 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12935 बांद्रा टर्मिनस-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जुलाई, 2026 से अपनी यात्रा के दौरान पालघर स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन का पालघर स्टेशन पर आगमन समय 07:58 बजे और प्रस्थान समय 08:00 बजे निर्धारित है। पालघर में ठहराव के परिणामस्वरूप, ट्रेन बोइसर स्टेशन पर 08:16 बजे पहुंचेगी और 08:18 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन उमरगांव रोड पर 08:42 बजे, वापी में 09:02 बजे, वलसाड में 09:23 बजे, बिलिमोरा में 09:39 बजे और नवसारी में 09:56 बजे पहुंचेगी और निर्धारित समय अनुसार सूरत स्टेशन पर 10:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के समय, ठहराव और संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story