बांदीकुई स्टेशन पर हावड़ा-जोधपुर और बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर और बीकानेर से हावड़ा जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों के बांदीकुई में प्रायोगिक ठहराव की समय सारणी जारी की।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हावडा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) एवं हावडा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा चुका है। इसी क्रम में अब जोधपुर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) एवं बीकानेर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवाओं का भी बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ठहराव की पुष्टि
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 15.02.26 से एवं गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान कर ठहराव कर रही है।"
आगामी रेल सेवाओं की समय सारणी
इसी क्रम में गाडी संख्या 12308, जोधपुर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 01.04.26 से एवं गाडी संख्या 22308, बीकानेर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा भी दिनांक 02.04.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 06.08 बजे आगमन व 06.10 बजे प्रस्थान कर ठहराव करेगी। यह निर्णय रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सेवा मिल सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
