अवध असम एक्सप्रेस का नाहरकटीया, लाकवा और बोकाजान स्टेशनों पर ठहराव शुरू
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री सुविधा हेतु गाडी संख्या 15909/15910 का तीन स्टेशनों पर आगामी आदेशों तक प्रायोगिक ठहराव और समय सारणी निर्धारित की है।

लवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा का नाहरकटीया, लाकवा व बोकाजान स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस रेलसेवा की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है।
नाहरकटीया स्टेशन पर ठहराव का विवरण
गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.03.26 से नाहरकटीया स्टेशन पर 11.43 बजे आगमन एवं 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 09.03.26 से नाहरकटीया स्टेशन पर 11.15 बजे आगमन एवं 11.17 बजे प्रस्थान करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार नाहरकटीया, लाकवा व बोकाजान स्टेशनों पर यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
लाकवा स्टेशन पर समय सारणी
गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.03.26 से लाकवा स्टेशन पर 12.35 बजे आगमन एवं 12.37 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरी दिशा में गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 09.03.26 से लाकवा स्टेशन पर 10.03 बजे आगमन एवं 10.05 बजे प्रस्थान करेगी।
बोकाजान स्टेशन पर रेल संचालन
गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.03.26 से बोकाजान स्टेशन पर 15.42 बजे आगमन एवं 15.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 09.03.26 से बोकाजान स्टेशन पर 06.28 बजे आगमन एवं 06.30 बजे प्रस्थान करेगी। "रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा का नाहरकटीया, लाकवा व बोकाजान स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।" डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा का नाहरकटीया, लाकवा व बोकाजान स्टेशनों पर यह नया स्टॉपेज 6 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
