पश्चिम रेलवे के अतुल–वलसाड स्टेशनों के मध्य होने वाले आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण इस मार्ग पर संचालित होने वाली विभिन्न रेलसेवाएं रेगुलेट रहेंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार पश्चिम रेलवे पर होने वाले इस कार्य की वजह से रेल यातायात प्रभावित होगा, जिसके चलते यात्रियों को निर्धारित समय में परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।

प्रमुख रेलसेवाओं के रेगुलेशन का विवरण

गाड़ी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 14.04.26 व 16.04.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 55 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 16588, बीकानेर–यशवंतपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.04.2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 50 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 16311, श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम रेलसेवा जो दिनांक 14.04.2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

आगामी दिनों में प्रभावित रहने वाली अन्य ट्रेनें

गाड़ी संख्या 22916, हिसार–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 14.04.2026 को हिसार से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 04711, बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 15.04.2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 60 मिनट रेगुलेट रहेगी जबकि गाड़ी संख्या 22475, हिसार–कोयंबटूर रेलसेवा दिनांक 15.04.2026 को हिसार से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।

16 अप्रैल को संचालित होने वाली सेवाओं की स्थिति

गाड़ी संख्या 14806, बाड़मेर–यशवंतपुर रेलसेवा जो दिनांक 16.04.2026 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 55 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 22950, दिल्ली सराय रोहिल्ला–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 16.04.2026 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12998, बाड़मेर–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 16.04.2026 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी एवं गाड़ी संख्या 09006, भिवानी–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 16.04.2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा पश्चिम रेलवे पर 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story