रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन नंबर 12982/12981 आसारवा–खातीपुरा एक्सप्रेस का उत्तर पश्चिम रेलवे के बिजयनगर (BJNR) स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन नंबर 12982 आसारवा–खातीपुरा एक्सप्रेस बिजयनगर स्टेशन पर 03:53 बजे पहुंचेगी और 03:55 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 12981 खातीपुरा–आसारवा एक्सप्रेस का बिजयनगर स्टेशन पर आगमन 23:43 बजे होगा और यह ट्रेन 23:45 बजे रवाना होगी।

इस प्रायोगिक ठहराव से दोनों ट्रेनों के यात्रियों को बिजयनगर स्टेशन से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच की संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

मुसाफिर ट्रेनों के समय, स्टॉपेज तथा कोच की संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिजयनगर स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का यह प्रायोगिक ठहराव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story