पश्चिम रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 01920 असारवा–आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 01920 असारवा–आगरा कैंट स्पेशल 02 अप्रैल से 06 अप्रैल 2026 तक असारवा से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 07:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

यात्रा मार्ग एवं प्रमुख ठहराव

मार्ग में यह ट्रेन हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास तथा फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर ठहरेगी। "इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।"

बुकिंग एवं विस्तृत जानकारी

ट्रेन संख्या 01920 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर तत्काल प्रभाव से प्रारंभ है। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story