पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित, रेगुलेट और रीशड्यूल रहेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवेके गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, कार्य के चलते प्रभावित रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है। यह रेलसेवा 1 व 2 सितंबर 2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा गोंडा व गोरखपुर पर ठहराव नहीं करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस, जो 03 सितंबर 2026 को दरभंगा से प्रस्थान करेगी, वाराणसी मण्डल पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा 03 सितंबर 2026 को गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

दोहरीकरण कार्य के लिए किए जा रहे नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के चलते इन रेलसेवाओं के मार्ग, समय और संचालन में किए गए बदलाव यात्रियों की यात्रा योजना को सीधे प्रभावित करेंगे।

Next Story