आंबली रोड-चांदलोडिया रेलखंड: रेलवे फाटक 11 बी 24 घंटे रहेगा बंद, रूट डायवर्ट
पश्चिम रेलवे ने मरम्मत कार्य के चलते बंद का फैसला लिया है; वाहन चालक शोला, शीलज और सिम्स ब्रिज से आवाजाही कर सकेंगे।

आंबली रोड–चांदलोडिया रेलखंड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 11 बी (किमी 511/02-04) आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 5 अक्टूबर 2026 से 6 अक्टूबर 2026 तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।
पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मंडल के अनुसार, रेलवे फाटक संख्या 11 बी को 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से 6 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे तक 24 घंटे के लिए सड़क यातायात हेतु बंद रखा जाएगा।
फाटक बंद रहने की अवधि में सड़क यातायात को शोला ब्रिज, शीलज ब्रिज एवं सिम्स ब्रिज के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि असुविधा से बचने के लिए वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
रेलवे फाटक पर होने वाला आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने तक यातायात व्यवस्था वैकल्पिक मार्गों के जरिए संचालित रहेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
