अजमेर रेल मंडल: मदार-पालनपुर खंड पर ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित
आउवा-भिंवालिया के बीच ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे ने साबरमती-जोधपुर सहित कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।

अजमेर रेल मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर बुनियादी ढांचा सुधार कार्य के कारण 14 से 16 मई 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
अजमेर रेल मंडल के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मदार–पालनपुर रेलखंड पर आउवा एवं भिंवालिया स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु आवश्यक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन सं. 14822 साबरमती–जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 15.05.2026 और 16.05.2026 को पूर्णत: रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन सं. 14821 जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस दिनांक 14.05.2026 और 15.05.2026 को रद्द की गई है।
मार्ग परिवर्तन के तहत दिनांक 15.05.2026 की ट्रेन सं. 19223 साबरमती–जम्मू तवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मेहसाणा–भीलड़ी–लूणी के रास्ते संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन सं. 12462 साबरमती–जोधपुर एक्सप्रेस भी 15.05.2026 को वाया मेहसाणा–भीलड़ी–लूणी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन सं. 14707 हनुमानगढ़–दादर रणकपुर एक्सप्रेस भी उसी दिन वाया लूणी–भीलड़ी–मेहसाणा मार्ग से गुजरेगी।
इसके अतिरिक्त दिनांक 14.15.2026 की ट्रेन सं. 20496 हडपसर–जोधपुर एक्सप्रेस तथा ट्रेन सं. 20943 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी एक्सप्रेस को भी वाया महेसाणा–भीलड़ी–लूनी परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। वहीं दिनांक 14.05.2026 की ट्रेन सं. 14701 श्रीगंगानगर–बान्द्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस को अजमेर–चित्तौड़गढ़–रतलाम–वडोदरा मार्ग से चलाया जाएगा।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इस निर्माण कार्य के कारण अस्थायी रूप से रेल संचालन प्रभावित रहेगा, किंतु यह कार्य भविष्य में रेल यातायात की सुरक्षा एवं सुगमता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
