अजमेर मंडल में रेल ब्लॉक: रानी-खीमेल के बीच ब्रिज कार्य से कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
मदार-पालनपुर रेल खंड के ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 10 अप्रैल के लिए नया शेड्यूल जारी किया।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर मदार-पालनपुर रेल खंड के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्च करने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली विभिन्न रेल सेवाएं रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की वजह से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है।
जोधपुर-साबरमती रेल सेवाएं पूरी तरह रद्द
ब्लॉक के प्रभाव के चलते रद्द रहने वाली रेल सेवाओं में ट्रेन संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती दिनांक 10.04.26 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर दिनांक 11.04.26 को रद्द रहेगी।
विभिन्न रूटों पर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 09.04.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वड़ोदरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेल सेवा जो दिनांक 10.04.26 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी वह लूणी-भीलड़ी-मेहसाणा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा समदड़ी, जालौर, मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20943, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेल सेवा जो दिनांक 09.04.26 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20694, बेंगलुरु-जोधपुर रेल सेवा जो दिनांक 08.04.26 को बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेल खंड के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्च करने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 20496, हड़पसर-जोधपुर रेल सेवा जो दिनांक 09.04.26 को हड़पसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मू तवी रेल सेवा जो दिनांक 10.04.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 09.04.26 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वड़ोदरा-रतलाम-चित्तौड़गढ़-अजमेर होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेल सेवा जो दिनांक 10.04.26 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेल सेवाओं का रेगुलेशन
रेगुलेट होने वाली रेल सेवाओं के अंतर्गत ट्रेन संख्या 20944, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 10.04.26 को भगत की कोठी से संचालित होगी वह रेलसेवा जोधपुर-रानी स्टेशनों के बीच 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। इस पूरे ब्लॉक और तकनीकी कार्य को लेकर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने जानकारी साझा की है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
