अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के कारण रीशड्यूल की गई कुछ रेल सेवाओं को अब निर्धारित समय पर बहाल रखा जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल में झड़वासा-बान्दनवाडा और सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते इन रेल सेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया था।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, रीशड्यूल की गई कुछ रेल सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होंगी।

गाडी संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.09.26 एवं 06.10.26 को हिसार से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.09.26, 25.09.26, 30.09.26, 02.10.26 व 07.10.26 को जयपुर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।

गाडी संख्या 17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.09.26 व 04.10.26 को जयपुर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।

इस प्रकार अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड के झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण रीशड्यूल की गई इन रेल सेवाओं को संबंधित तिथियों पर निर्धारित समय के अनुसार संचालित किया जाएगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story