पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने अहमदाबाद मंडल के कांकरिया पैनल पर कार्यरत श्री अजय गायकवाड को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सतर्कता एवं सुरक्षित रेल संचालन में उल्लेखनीय योगदान के लिए “मैन ऑफ द मन्थ” (जून–2026) संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा समय पर दिखाई गई सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण संभावित दुर्घटना को टालने के लिए प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.06.2026 को अहमदाबाद मण्डल के कांकरिया पैनल पर 15:00 से 23:30 बजे की ड्यूटी के दौरान श्री अजय गायकवाड ने लगभग 18:03 बजे वटवा से रवाना हुई एक मालगाड़ी के गुजरने के दौरान देखा कि दो वैगनों के अपर लिड (Upper Lid) खुले हुए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल अहमदाबाद टॉवर केबिन को सूचित किया तथा संबंधित गाड़ी को आगमन सिग्नल नहीं देने का निर्देश दिया। इसके परिणामस्वरूप गाड़ी को सिग्नल पर सुरक्षित रूप से रोक दिया गया। इसके बाद आवश्यक पावर ब्लॉक लेकर C&W स्टाफ द्वारा दोनों वैगनों की मरम्मत की गई। दोष दूर होने के उपरांत गाड़ी को सुरक्षित रूप से आगे संचालित किया गया।

स्टेशन मास्टर की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं "संरक्षा सर्वोपरि" के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता के कारण संभावित दुर्घटना को समय रहते टाला जा सका। पश्चिम रेलवे के अनुसार, अहमदाबाद मंडल को अपने इस कर्मचारी की उपलब्धि पर गर्व है। यह सम्मान सभी रेल कर्मचारियों को सुरक्षित रेल संचालन के लिए सदैव सतर्क एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story