अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–विरमगाम रेलखंड पर छारोड़ी एवं विरमगाम स्टेशनों के बीच जलभराव के कारण रेल संचालन प्रभावित हो गया है। इसके चलते 24 जुलाई 2026 को कई रेल सेवाएं पूर्णतः रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा मार्ग परिवर्तित की गई हैं, जबकि एक प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।

24 जुलाई 2026 (JCO: 24.07.2026) को ट्रेन संख्या 69186/69185 विरमगाम–अहमदाबाद–विरमगाम MEMU तथा ट्रेन संख्या 59512/59511 विरमगाम–महेसाणा–विरमगाम पैसेंजर का संचालन पूर्णतः रद्द रहेगा।

जलभराव के कारण ट्रेन संख्या 19120 वेरावल–गांधीनगर कैपिटल इंटरसिटी एक्सप्रेस (JCO: 24.07.2026) का संचालन सुरेन्द्रनगर से गांधीनगर कैपिटल के बीच रद्द रहेगा। वहीं, ट्रेन संख्या 19119 गांधीनगर कैपिटल–वेरावल इंटरसिटी एक्सप्रेस (JCO: 25.07.2026) गांधीनगर कैपिटल से सुरेन्द्रनगर के बीच रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 16335 गांधीधाम–नागरकोइल एक्सप्रेस (JCO: 24.07.2026), ट्रेन संख्या 94802 ध्रांगध्रा–अहमदाबाद नमो भारत रेपिड रेल (JCO: 24.07.2026) तथा ट्रेन संख्या 11463 वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस (JCO: 24.07.2026) का संचालन विरमगाम–कटोसन रोड–कलोल–अहमदाबाद मार्ग से किया जाएगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 12297 अहमदाबाद–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (JCO: 24.07.2026) के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 22:30 बजे के स्थान पर 25 जुलाई 2026 को प्रातः 02:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें, क्योंकि जलभराव के कारण रेल संचालन में बदलाव किया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story