अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–विरमगाम रेलखंड पर जलभराव के कारण 25 जुलाई 2026 को कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे द्वारा जारी ट्रेन सेवा अपडेट के अनुसार कुछ ट्रेनों को पूर्णतः रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा कई के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

रेलवे के अनुसार 25 जुलाई 2026 को 94802 भुज–अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल, 12268 हापा–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस, 59512 विरमगाम–महेसाणा पैसेंजर तथा 59511 महेसाणा–विरमगाम पैसेंजर को पूर्णतः रद्द कर दिया गया है। वहीं 26 जुलाई 2026 को 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल भी पूर्णतः रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द एवं शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनों में 16338 एर्नाकुलम–ओखा एक्सप्रेस (JCO: 22.07.2026) को 25 जुलाई 2026 को अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा यह अहमदाबाद–ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी प्रकार 16337 ओखा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस (JCO: 25.07.2026) अहमदाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा ओखा–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है। 25 जुलाई 2026 की 19217 बांद्रा टर्मिनस–वेरावल सौराष्ट्र जनता अब शाम 7:10 बजे प्रस्थान करेगी। 19411 गांधीनगर कैपिटल–दौलतपुर एक्सप्रेस का गांधीनगर कैपिटल से प्रातः 10:00 बजे निर्धारित प्रस्थान अब दोपहर 2:00 बजे होगा। 11465 वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस का वेरावल से प्रातः 10:10 बजे निर्धारित प्रस्थान अब शाम 6:10 बजे किया गया है। वहीं 15667 गांधीधाम–कामाख्या एक्सप्रेस का गांधीधाम से दोपहर 2:05 बजे निर्धारित प्रस्थान अब शाम 4:30 बजे होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES अथवा RailMadad के माध्यम से अवश्य जांच लें।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story