अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अब 20 जून तक बाजवा स्टेशन पर होगी शॉर्ट टर्मिनेट
वडोदरा मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि बढ़ने के कारण रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में किया अस्थायी बदलाव।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में तकनीकी और बुनियादी ढांचागत सुधार कार्यों के चलते अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 20 जून 2026 तक बाजवा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य हेतु लिए गए मेजर ब्लॉक के कारण अहमदाबाद–वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं। अब यह परिवर्तन 30 मई, 2026 तक सीमित रहने के बजाय 20 जून, 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसी क्रम में वडोदरा–अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ट्रेन संख्या 19036 अहमदाबाद–वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 31 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी, जिसके कारण बाजवा से वडोदरा के बीच इसका परिचालन निरस्त रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19035 वडोदरा–अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 31 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी, जिससे वडोदरा से बाजवा के बीच इस खंड का संचालन स्थगित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन अवश्य करें। वडोदरा मंडल में चल रहे इस तकनीकी कार्य के चलते यह अस्थायी परिवर्तन लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाना है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
