अहमदाबाद मंडल में 29 नवंबर तक बंद रहेगा सचाना रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक रास्ते
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में विरोचननगर-जखवाड़ा स्टेशनों के बीच सचाना रेलवे फाटक 24 से 29 नवंबर 2026 तक बंद रहेगा। भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं।

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में रेलवे फाटक पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते विरोचननगर-जखवाड़ा स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक नंबर 37 (सचाना रेलवे फाटक) को 24 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रेलवे फाटकों से होकर गुजरना होगा।
पश्चिम रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक नंबर 37 (सचाना रेलवे फाटक), किलोमीटर 546/34-36 पर मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह फाटक 24 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे से 29 नवंबर 2026 को शाम 20:00 बजे तक बंद रहेगा।
इस अवधि में भारी वाहनों के आवागमन के लिए रेलवे फाटक नंबर 39 (सोकली रेलवे फाटक) और रेलवे फाटक नंबर 29 (खोड़ा रेलवे फाटक) निर्धारित किए गए हैं। वहीं, हल्के वाहन रेलवे फाटक नंबर 35 (विरोचन नगर रेलवे फाटक) से आवागमन कर सकेंगे।
रेलवे फाटक बंद रहने की अवधि में वाहन चालकों को अपने वाहन के अनुसार निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। यह व्यवस्था मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूरा होने तक लागू रहेगी।

