सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल मेमोरियल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त केंद्रीय कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र।

अहमदाबाद, गुजरात में 23 मई 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल मेमोरियल, शाहीबाग में “रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नवनियुक्त केंद्रीय कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर रेलवे सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के अंतर्गत चयनित नव नियुक्त सरकारी कर्मियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। अहमदाबाद में आयोजित इस रोजगार मेला कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल मंत्रालय, श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, राज्य मंत्री, शहरी विकास और शहरी आवास, गुजरात, श्रीमती दर्शानाबेन वाघेला, माननीय सांसद श्री दिनेशभाई मकवाणा, माननीय सांसद श्री हंसमुखभाई पटेल, राज्यसभा सांसद श्री नरहरि अमीन तथा विधायक श्री दिनेशसिंह कुशवाह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। ये सभी अतिथि समारोह में नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन 23 मई 2026 (शनिवार) को प्रातः 09:45 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल मेमोरियल, सर्किट हाउस के सामने, शाहीबाग, अहमदाबाद में निर्धारित किया गया है। पश्चिम रेलवे, अहमदाबाद के जनसंपर्क अधिकारी अजय सोलंकी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादकों/ब्यूरो प्रमुखों को आमंत्रित करते हुए अनुरोध किया है कि वे अपने संवाददाता एवं फोटोग्राफर/वीडियोग्राफर को कार्यक्रम की व्यापक मीडिया कवरेज हेतु भेजें।

यह आयोजन केंद्र सरकार की रोजगार सृजन एवं नव नियुक्त कर्मियों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नियुक्ति पत्र वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story