गोरखपुर स्टेशन पर ब्लॉक से अहमदाबाद मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर एफओबी निर्माण कार्य के चलते 28 मई से 8 जून 2026 तक कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और छपरा तक विस्तारित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम या पूर्वोत्तर रूट पर चलने वाली भारतीय रेल की एक एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हुई, जहां ब्लॉक के कारण अक्सर रूट में बदलाव या आंशिक निरस्तीकरण किया जाता है।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 7 एवं 8 पर एफओबी-ए के नींव कार्य के चलते ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण अहमदाबाद मंडल की कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इस अस्थायी ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में विस्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 से 07 जून 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस दौरान गोरखपुर कैंट और गोरखपुर के बीच इस ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से निरस्त रहेगा। वहीं, 30 मई 2026 से 08 जून 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से 21:40 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन विस्तारित भी किया गया है। 28 मई 2026 से 06 जून 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19409 साबरमती–गोरखपुर एक्सप्रेस को छपरा तक विस्तारित किया जाएगा। यह ट्रेन छपरा स्टेशन पर 21:25 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर के बाद देवरिया सदर एवं सिवान स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इसी प्रकार, 30 मई 2026 से 08 जून 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर–साबरमती एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय छपरा स्टेशन से प्रस्थान करेगी, जो छपरा स्टेशन से 01:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से पहले सिवान एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं तथा विस्तृत समय एवं ठहराव संबंधी जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
