पाटन के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 20626/20625 भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पाटन स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया है। यह ठहराव 21 अगस्त 2026, शुक्रवार से प्रभावी होगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन संचालित होती है।

ट्रेन संख्या 20626 भगत की कोठी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 अगस्त 2026 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को पाटन स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का पाटन स्टेशन पर आगमन 11:35 बजे और प्रस्थान 11:37 बजे होगा।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 20625 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 अगस्त 2026 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 19:35 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन यह ट्रेन पाटन स्टेशन पर प्रात: 03:57 बजे पहुंचेगी और 03:59 बजे प्रस्थान करेगी।

पाटन स्टेशन पर इस ठहराव के शुरू होने से पाटन एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को चेन्नई, राजस्थान तथा मार्ग में आने वाले प्रमुख शहरों के लिए रेल यात्रा की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 21 अगस्त से लागू होने वाला यह ठहराव पाटन और आसपास के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी की दृष्टि से महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story