अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से होगी नियमित, जानें समय और ठहराव
अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से नियमित होगी। जानें ट्रेन का समय, ठहराव, बुकिंग और रूट से जुड़ी पूरी जानकारी।

तस्वीर में पटरियों पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिखाई दे रही है।
पश्चिम रेलवे द्वारा 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक क्लोन स्पेशल ट्रेन को नियमित करते हुए ट्रेन संख्या 19423/19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 19423 की नियमित सेवा 26 अगस्त 2026 से और ट्रेन संख्या 19424 की नियमित सेवा 28 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।
ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से 18:30 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 06:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से 16:45 बजे रवाना होगी और रविवार को 05:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर तथा सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहरेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी स्लीपर, सामान्य श्रेणी और रसोई यान के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 19423 के लिए बुकिंग 21 अगस्त 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
इस नियमित साप्ताहिक सेवा से गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा और यात्रियों को इन क्षेत्रों के बीच सुविधाजनक साप्ताहिक रेल सेवा उपलब्ध होगी।
ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
