रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु गाडी संख्या 01919/01920, आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट स्पेशल रेलसेवा को गाडी संख्या 20178/20177, आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में 05 दिन नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।

रेलवे संचालन और समय सारिणी का विवरण

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 20178, आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 08.04.26 से आगरा कैंट से सप्ताह में 05 दिन (सोम व मंगल को छोड़कर) 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.00 बजे असारवा पहुॅचेगी।" इसी प्रकार गाडी संख्या 20177, असारवा-आगरा कैंट सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 09.04.26 से असारवा से सप्ताह में 05 दिन (मंगल व बुध को छोड़कर) 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.15 बजे आगरा कैंट पहुॅचेगी।

यात्रा मार्ग और ठहराव स्टेशन

यह रेलसेवा मार्ग में गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बून्दी, माण्डलगढ, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच संरचना और महत्वपूर्ण सूचना

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 24 डिब्बे होगे। इसके साथ ही यात्री नोट करें कि गाडी संख्या 12548, साबरमती-आगराकैंट रेलसेवा दिनांक 08.04.26 से आगराकैंट स्टेशन पर 07.15 बजे के स्थान पर 07.05 बजे आगमन करेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story