आगराकैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवा का संचालन 18 फरवरी से होगा शुरू
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को कम करने के लिए आगराकैंट और असारवा के बीच 18 फरवरी से 09 ट्रिप के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

गाड़ी का समय और संचालन विवरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
- "गाडी संख्या 01919, आगराकैट-असारवा (सप्ताह में 05 दिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.02.26 से 28.02.26 तक (09 ट्रिप) आगराकैट से प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 18.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.10 बजे असारवा पहुॅचेगी।"
- "इसी प्रकार गाडी संख्या 01920, असारवा-आगराकैंट (सप्ताह में 05 दिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.02.26 से 01.03.26 तक (09 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 14.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.45 बजे आगराकैंट पहुॅचेगी।"
प्रमुख ठहराव (स्टेशन)
यह रेलसेवा मार्ग में इन स्टेशनों पर ठहराव करेगी:
फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बून्दी, माण्डलगढ, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड व हिम्मतनगर।
कोच कंपोजिशन (डिब्बों की अवसंरचना)
इस रेलसेवा में डिब्बों का विवरण निम्न प्रकार है:
- 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी।
- 10 द्वितीय शयनयान, 09 साधारण।
- 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होगे।
विशेष नोट
पूर्व प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संचालित होने वाली गाडी संख्या 01919/01920, आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल रेलसेवा में भी डिब्बों की अवसंरचना उपरोक्तानुसार ही रहेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
