अगरतला–फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस रेलसेवा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग–बदरपुर रेलखंड के न्यू हरंगाजाओ स्टेशन पर लाइन संख्या 1 एवं 2 पर ट्रैक धंसने (Settlement of Track) के कारण रीशेड्यूल रहेगी। ट्रैक धंसने की घटना से इस रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 14619, अगरतला–फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 30 जुलाई 2026 को अगरतला से अपने निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर 23.00 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलखंड पर ट्रैक धंसने के कारण रेल संचालन प्रभावित होने से ट्रेन के प्रस्थान समय में यह परिवर्तन किया गया है। यात्रियों के लिए जारी इस सूचना के अनुसार संबंधित ट्रेन निर्धारित समय से आठ घंटे बाद अपने प्रारंभिक स्टेशन अगरतला से रवाना होगी।

Next Story