अगर आप IIM CAT 2025 की परीक्षा की तैयारी कर रहे है । MBA के लिए तैयारी करना चाहते है, तो यह खबर सिर्फ ओर सिर्फ आपके लिए है। इस परीक्षा के आवेदन की आज की आखिरी तारीख है। और इस साल का यह अंतिम मौका हैं। अगर आप इस मौके को गवाते हो तो आपको और एक साल इस परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

अगर आप यह मौका गवाना नहीं चाहते तो आज तुरंत इस परीक्षा के आवेदन के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन कर सकते है। लेकिन यह रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे से पहले ही कर लीजिए क्योंकि यह आवेदन का आज शाम 5 बजे का आखरी मौका है। यह आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान और ऑनलाइन ही है । तो चलिए जानते है कि हम इस परीक्षा के लिए किस तरह से आवेदन कर सकते हैं।


IIM CAT 2025 इस परीक्षा का आवेदन शुल्क दो भागों में बांट दिया गया है। जनरल और OBC गत के लिए 2600 रुपयोंका शुल्क है। वैसेही SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1300 रुपए इतना परीक्षा शुल्क है। यह शुल्क एक बार भर दिया तो कीसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। इसी कारणवश आवेदन की सारी जानकारी योग्य तरह से 2 बार पढ़कर पूर्ण कीजिए।


आवेदन की अंतिम तारीख आज 20 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक ही है। एडमिट कार्ड 5 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 30 नवंबर 2025 को होने वाली है। साधारणतः इस परीक्षा का रिजल्ट जनवरी जनवरी 2026 तक लगने की संभावना जताई जा रही है।


IIM CAT 2025 यह परीक्षा देशभर में 170 से भी अधिकतम शहरों में आयोजित की जाती हैं। आवेदन करते वक्त विद्यार्थियों को कम से कम 5 परीक्षा केंद्र के नाम देने होते है। यह परीक्षा 2 घंटोंकी होंगी ओ इसमें कुछ तीन मुख्य सेक्शन होंगे। वो नीचे दिए गए है।


  • वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC)
  • डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR)
  • क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)


इस परीक्षा में कुल आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, बोधगया, कलकत्ता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर और विशाखापत्तनम इतनी संस्थाएं भाग ले रही है। अब जानते है कि आवेदन किस तरह से करना है।


आवेदन करने की प्रक्रिया :


1. इस परीक्षा का आवेदन करने हेतु आप प्रथम iimcat.ac.in इस वेब साइट पर जाएं।


2. बाद में New Candidate Ragistrtion पर क्लिक करे और वह पूछी गई सारी जानकारी सही सही से भरे।

3. उसके बाद अपनी अभी की तस्वीर , सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे।


4. उसके बाद परीक्षा शुल्क भरे । साथ ही उसका स्क्रीन शॉर्ट निकल कर रखे। फिर फॉर्म सबमिट करें।


5. इसके बाद उस फॉर्म का प्रिंट निकाल कर रखे।


इस तरह से अपना आवेदन पत्र पूर्ण करें। साथ ही आपको परीक्षा के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।




Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story