नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान भारत के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में आएगा क्रांतिकारी बदलाव



सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरीने एक न्यूज चैनल को मुलाकात दी। इस मुलाकात में उन्हें कही सवाल पूछे गए। इस मुलाकात में उन्होंने “रीशेपिंग इंडिया कॉन्क्लेव” में भारत में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े बदलावों को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं, कहा कि आने वाले वर्षों में देश की सड़क व्यवस्था, टनल प्रोजेक्ट, रोपवे और वॉटर टैक्सी जैसी सुविधाएं लोगों के सफर को बेहद आसान और आधुनिक बनाएंगी। आईये जानते है उन्होंने क्या क्या कहा है।



टोल सिस्टम में बदलाव :


नितिन गडकरी ने कहा कि यात्रियों को टोल पर रुकने और भारी शुल्क चुकाने की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी। सरकार नए टोल पास की योजना पर काम कर रही है, जिसके जरिए लोग कम चार्ज देंगे और टोल प्लाजा पर उन्हें गाड़ियों की लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यह बदलाव सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



पहाड़ी राज्यों में टनल प्रोजेक्ट :


केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि इस समय करीब 450 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण कार्य जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में इन टनलों से यात्रा न केवल तेज होगी बल्कि सुरक्षित भी होगी। नितिन गडकरी ने कहा कि भले ही इन प्रोजेक्ट्स पर लागत अधिक आ रही है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।



रोपवे और वॉटर टैक्सी की योजना :


नितिन गडकरी ने बताया कि धौलाकुआं से मानेसर तक रोपवे बनाने की योजना है, जिसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि बीच में स्टेशन बनाए जाने से गति थोड़ी कम होगी। इसके अलावा मुंबई में वॉटर टैक्सी और सी-प्लेन प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। हालांकि, वित्तीय कारणों से सी-प्लेन योजना अटकी हुई है, लेकिन सरकार इसे आगे बढ़ाने की तैयारी में है।



सड़क हादसों पर सख्ती :


नितिन गडकरी ने कहा, सड़क हादसों को कम करने के लिए सरकार कई उपाय कर रही है। रोड इंजीनियरिंग में सुधार, ब्लैक स्पॉट्स को दूर करना और फ्लाईओवर निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब कारों में छह एयरबैग अनिवार्य किए जा रहे हैं। साथ ही, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पुलिस परेशान नहीं करेगी, ताकि लोग बिना डर के मदद कर सकें।



इलेक्ट्रिक वाहन और भविष्य की योजना :


नितिन गडकरी ने कहा कि, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 15% अधिक है। आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल वाहनों की कीमतें लगभग बराबर होंगी। उनका सपना है कि भारत बायोफ्यूल के क्षेत्र में दुनिया का नंबर वन देश बने और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम करे। गडकरी ने यह भी कहा कि वे अपना 90% समय सामाजिक कार्यों में लगाते हैं। वे आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल चलाते हैं और किसानों व मजदूरों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साधु-संन्यासी न होते हुए भी वे समाज के लिए लगातार काम करते रहेंगे।


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story