नोहर, 18 नवंबर। भामाशाह स्वर्गीय सेठ गौरी शंकर बिहानी के सुपोत्र मुदित बिहानी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वेदिका बिहानी दो दिवसीय नोहर प्रवास के दौरान मंगलवार को अपने पूर्वजों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे। इस अवसर ने न केवल उनके परिवारिक इतिहास को जीवंत किया, बल्कि जनहित से जुड़े अनेक योगदानों को भी नई रोशनी में रखा।

बिहानी दम्पति ने सबसे पहले श्रीमती नर्बदा देवी बिहानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दौरा किया, जहां प्राचार्य डॉ. अमर सिंह मुनपुरिया ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। महाविद्यालय परिसर में उन्होंने स्वर्गीय श्री गौरी शंकर बिहानी और स्वर्गीय श्रीमती नर्बदा देवी बिहानी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात प्रो. अशोक वर्मा ने उन्हें महाविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अवलोकन के दौरान दम्पति ने लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान तथा अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महाविद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने बिहानी परिवार द्वारा विकसित श्री बाल कृष्ण बिहानी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। परंपरा और आस्था से जुड़े क्षणों में उन्होंने अपनी दादी श्रीमती विमला देवी बिहानी और माता रूपा बिहानी के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने प्रवास के दौरान बिहानी दम्पति ने परिवार द्वारा वर्षों से संचालित समाजोपयोगी परियोजनाओं को देखा और कहा कि पूर्वजों द्वारा जनहित में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों को देखकर हृदय गर्व से भर जाता है। इस अवसर पर प्रो. वीणा छींपा, प्रो. अशोक वर्मा, प्रो. आशीष गर्ग, प्रो. हरिकेश मीणा, प्रो. ईशा अरोड़ा, मुकेश सोनी और राजेश पारीक सहित महाविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

बिहानी परिवार की इस यात्रा ने न केवल जनसेवा की उनकी परंपरा को पुनर्स्थापित किया, बल्कि स्थानीय विकास में उनके सतत योगदान को भी एक बार फिर रेखांकित किया।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story